ए आर कर्मा रिपोर्टर | बस्तर संभाग हेड ✍️
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। कोंटा थाना क्षेत्र में विस्फोटक को निष्क्रिय करने की कार्रवाई के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे में CRPF के चार जवान घायल हुए हैं। घटना की जानकारी सामने आने के बाद सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की टीम क्षेत्र में मिले विस्फोटक को निष्क्रिय करने की कार्रवाई में जुटी थी। इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आने से चार जवान घायल हो गए।
घायल जवानों को तत्काल उपचार के लिए कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी है।
ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना विस्फोटक निस्तारण के दौरान हुए हादसे से संबंधित है और मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।




