डोंगरगढ़। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर धर्मनगरी डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के चलते पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर है।
नवरात्रि पर्व के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। श्रद्धालु माता के दरबार में मत्था टेककर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सुखमय जीवन की कामना कर रहे हैं। मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
मां बम्लेश्वरी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास के चलते डोंगरगढ़ में नवरात्रि का उत्साह चरम पर है। भक्तिमय वातावरण के बीच पूरा क्षेत्र माता रानी की भक्ति में लीन नजर आ रहा है।




