संवाददाता — ईश्वर सिंह प्रधान की रिपोर्ट
रतनपुर : रतनपुर मां महामाया देवी के प्रति श्रद्धा और आस्था व्यक्त करने के लिए सर्व आदिवासी समाज रतनपुर द्वारा भव्य चुनरी यात्रा निकाली जा रही है। इस धार्मिक आयोजन के तहत मां महामाया देवी को सेवा अर्जी कर चुनरी अर्पित की जाएगी।
यात्रा दोपहर 12 बजे बादल महल से प्रारंभ होगी। यहां से यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मां महामाया देवी मंदिर पहुंचेगी। मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ माता रानी को चुनरी चढ़ाई जाएगी तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी।
इस आयोजन को लेकर सर्व आदिवासी समाज रतनपुर द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। समाज ने श्रद्धालुओं से इस धार्मिक यात्रा में शामिल होकर मां महामाया देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
आयोजक: सर्व आदिवासी समाज, रतनपुर।
स्थान: बादल महल से मां महामाया देवी मंदिर, रतनपुर।
यात्रा प्रारंभ समय: दोपहर 12 बजे।




