छतरपुर | छतरपुर मध्यप्रदेश जिले से अनोखा मामला सामने आया है। यहां शादी करने के लिए एक प्रेमी जोड़ा थाने पहुंचा। प्रेमी जोड़े को थाने में देखकर पुलिस वाले भी हैरान रहा गए। थाने में पहुंचे कपल ने बताया कि शादी के उनके घरवाले तैयार नहीं हो रहे हैं। इस बात को सुनकर पुलिस ने थाने में ही शादी रचा दी।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की शाम प्रेमी जोड़े शादी की फरियाद को लेकर थाने पहुंची थी। थाना प्रभारी ने दोनों की फरियाद सुनने के बाद उनके परिवार को थाने बुलाया। इसके बाद दोनों के घरवालों को समझाइश दी गई। थाने में दूल्हा-दूल्हन ने एक दूसरे को माला पहनाकर शादी की रस्में पूरी की।
थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री के अनुसार, सचिन और रचना पिछले पांच साल से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार के लोग शादी के लिए तैयार नहीं थे। जिसके कारण दोनों काफी परेशान थे।



