अमरजीत सिंह
बुलन्द टाईम्स न्यूज
कोरिया/बैकुंठपुर – प्रार्थी सत्येन्द्र सोनी, निवासी प्रेमाबाग कालोनी बैकुंठपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.11.2026 को उनकी एक्टीवा स्कूटी क्र. CG16CQ9517 घर के सामने से चोरी हो गई। CCTV फुटेज चेक करने पर एक अज्ञात व्यक्ति स्कूटी को पैदल ले जाते दिखा।
विवेचना के दौरान आरोपी प्रकाश तिग्गा पिता रामसाय तिग्गा, उम्र 35 वर्ष, निवासी टिकरापारा थाना पत्थलगांव जिला जशपुर, हा.मु. गढेलापारा बैकुंठपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर चोरी गई स्कूटी को प्रेमाबाग मंदिर के पीछे झाड़ी से बरामद कर जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी पर *अपराध क्र. 335/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत की कार्रवाई गई है।
आरोपी को दिनांक 08.11.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।








