योगेश्वर साहू की रिपोर्ट
रायपुर / गरियाबंद
आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित नमस्कार रायपुर कार्यक्रम के एक साक्षात्कार में महाराष्ट्र के इनामी नक्सली बंटी से बातचीत की गई।
इनामी नक्सली बंटी ने बताया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के एडिशनल एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण कर शासन की मुख्यधारा में जुड़कर शासन की योजनाओं का लाभ उठाना शुरू कर दिया है।
उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से अपने साथी नक्सली भाइयों से अपील की कि जंगल में भटकने से अच्छा है, आत्मसमर्पण कर शासन की मुख्यधारा में जुड़ जाइए और शासन की योजनाओं का लाभ उठाइए।
समय-समय पर आकाशवाणी रायपुर के समाचार एकांश द्वारा शासन से लाभान्वित हुए लोगों से मुलाकात की जाती है।
रेडियो एक ऐसा सशक्त माध्यम है, जिससे सीमा पर तैनात फौजी भाइयों एवं पहाड़ी क्षेत्रों तक अपनी बात पहुंचाई जा सकती है। जहां इंटरनेट का साधन नहीं है, वहां भी रेडियो के कार्यक्रम आसानी से पहुंच जाते हैं।








