लता नाग की खास रिपोर्ट :-
दन्तेवाड़ा, 12 नवंबर 2026। ऑल इंडिया ड्राइवर संघ के आह्वान पर देशभर के ड्राइवरों द्वारा अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन ‘स्टेयरिंग छोड़ो’ आंदोलन शुरू किया गया है। इस आंदोलन के माध्यम से ड्राइवरों ने सरकार के सामने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया है।
ड्राइवरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक वे अपने वाहनों का संचालन नहीं करेंगे। उनका कहना है कि इस बार वे सड़क पर रहकर नहीं, बल्कि अपने परिवार के साथ घर पर दीपावली का त्योहार सम्मान और आराम के साथ मनाएंगे।

ड्राइवर संघ की प्रमुख चार सूत्रीय मांगें इस प्रकार हैं :
1. ड्राइवर आयोग एवं ड्राइवर कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए।
2. ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड के अंतर्गत कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जाए।
3. प्रत्येक ड्राइवर को 20 लाख रुपये का बीमा तथा 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन की सुविधा प्रदान की जाए।
4. प्रत्येक वर्ष 1 सितंबर को राष्ट्रीय ड्राइवर दिवस पर सरकारी अवकाश घोषित किया जाए।
ड्राइवरों का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत करके देश की अर्थव्यवस्था और परिवहन व्यवस्था को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा, सामाजिक सम्मान और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को लेकर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
अब देखना यह होगा कि सरकार ड्राइवरों की इन चार सूत्रीय मांगों पर क्या कदम उठाती है और इस आंदोलन का समाधान कब तक निकलता है।







