लता नाग की रिपोर्ट :-
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की गई है। इस अभियान के तहत 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र भारतीय नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील की गई है।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पात्र नागरिक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मतदाता पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए ECINET मोबाइल ऐप अथवा निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.voters.eci.gov.in पर जाकर फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पास भी आवेदन जमा किया जा सकता है।
अलग-अलग कार्यों के लिए निर्धारित किए गए फॉर्म
– फॉर्म-6: नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए।
– फॉर्म-6 (NRI): प्रवासी भारतीय नागरिकों के मतदाता पंजीकरण के लिए।
– फॉर्म-7: मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए।
– फॉर्म-8: मतदाता सूची में संशोधन, स्थानांतरण एवं नया EPIC कार्ड प्राप्त करने के लिए।
निर्वाचन कार्यक्रम की महत्वपूर्ण तिथियां
1. प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन – 12 नवंबर 2026।
2. दावा एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि – 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक।
3. दावों एवं आपत्तियों का निराकरण – 28 दिसंबर 2026 तक।
4. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन – 4 जनवरी 2027।
निर्वाचन आयोग ने नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और यदि नाम दर्ज नहीं है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करें। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदाता सूची में भागीदारी बेहद जरूरी है।







