अमरजीत सिंह
बुलन्द टाईम्स न्यूज
कोरिया/बैकुंठपुर – सोमवार को छठ महापर्व समाप्ति के अगले दिन मंगलवार को धार्मिक v सामाजिक कार्यों हमें अपनी मिसाल पेश करती देवरहा बाबा सेवा समिति के द्वारा गौ अष्टमी के पावन अवसर प्रेम बाग मंदिर परिसर पर समिति के सदस्यों तथा अन्य श्रद्धालु संग गौमाताओं का विधि-विधान से पूजन कर, चना-गुड़ खिलाकर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ गौ माता की सेवा की, साथ ही वहां उपस्थित सभी ने गौ सेवा का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर देवरा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेष शिवहरे, गौ सेवा अध्यक्ष अनुराग दुबे, योग अध्यक्ष एवं बैकुंठपुर नगरपालिका पार्षद सहित बड़ी संख्या में शहर के अन्य श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर महिला श्रद्धालुओं ने भी चना एवं गुड़ खिला गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया।







