राजनांदगांव-(रिपोर्ट -गौरव सिंह) आंवला नवमी के पावन अवसर पर महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजन किया और धार्मिक उत्साह के साथ पर्व मनाया।
हिंदू धर्म में आंवला नवमी का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा, दान-पुण्य एवं सेवा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। पर्व के अवसर पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख, शांति, आरोग्य एवं मंगल की कामना की। इस दौरान महिलाओं में उत्साह देखने को मिला और पारंपरिक धार्मिक परंपराओं के प्रति आस्था प्रकट हुई।







