अख्तर मेमन गरियाबंद :-
गरियाबंद – तहसील मुख्यालय मैनपुर से 10 किमी दूर द हाइट्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, धवलपुर में आज मंगलवार को बाल दिवस के अवसर पर एक भव्य बाल मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस उत्सव में छात्र-छात्राओं ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य बलदाऊ प्रसाद कोसले, संकुल समन्वयक चुमेश साहू, हबीब मेमन और केदार सिंह दाऊ विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मेले के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी कला और प्रबंधन कौशल का बेहतरीन परिचय दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्या बैजन्ती सांडिल्य के मार्गदर्शन के साथ-साथ शिक्षकगण नाहिद अख्तर, बुंदेश्वरी साहू, ईशा वैद्य, साहिबा मोमिन, श्रद्धा अग्रवाल सीमा रामटेके और ऋतु सिन्हा का विशेष सहयोग रहा। सभी के सम्मिलित प्रयासों से यह आयोजन बेहद सफल और यादगार रहा।







