अमित दुबे की रिपोर्ट
विद्यार्थियों ने मांग की कि परीक्षा कार्यक्रम में उचित संशोधन करते हुए विद्यार्थियों को पर्याप्त तैयारी का समय दिया जाए।
NSUI जिला अध्यक्ष रंजेश सिंह के मार्गदर्शन में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे एवं छात्र नेता मानस ताम्रकार के नेतृत्व में आदित्य साहू, अभय सहित अन्य विद्यार्थियों ने महाविद्यालय पहुंचकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
विद्यार्थियों ने कहा कि
विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच तैयारी के समय को लेकर चिंता बनी हुई है। ऐसे में परीक्षा की तिथियों को आगे बढ़ाने से विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी का अवसर मिल सकेगा।
ज्ञापन के माध्यम से प्राचार्य से आग्रह किया गया कि विद्यार्थियों की मांग को विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय तक पहुंचाते हुए यूजी मुख्य परीक्षा सेमेस्टर का टाइम टेबल आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक पहल की जाए।







