रिपोर्ट: लता नाग
बुलंद टाइम्स न्यूज़, जिला दन्तेवाड़ा
दन्तेवाड़ा। SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मामले में बस्तरिया राज मोर्चा ने ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल कोंटा ब्लॉक के पूर्वती गांव पहुंचा और मतदाता सूची से हटाए गए नामों की जांच-पड़ताल की।
जांच में सामने आया कि बोडके भीमा और पटेल सोढ़ी हिरमा वर्तमान में गांव में निवासरत हैं, इसके बावजूद उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने BLO से तत्काल फॉर्म-6 भरवाकर छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने की मांग की। इस मांग का सरपंच, सचिव, पटेल, पेरमा एवं ग्रामीणों ने भी समर्थन किया।
इस दौरान गांव में ग्रामसभा आयोजित कर मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों सहित अन्य स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई।
बस्तरिया राज मोर्चा ने ग्रामीणों के मताधिकार एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की।







