अमरजीत सिंह
बुलन्द टाईम्स न्यूज
कोरिया/बैकुंठपुर – जिला पंचायत कोरिया के मंथन सभाकक्ष में सेवा सेतु और अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के संचालकों एवं ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री राकेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल में जोड़ी गई तीन नई सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया समझाई।
प्रशिक्षण में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) प्रमाण पत्र, केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र और कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र- छात्राओं के स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) के लिए पोर्टल पर आवेदन करना सिखाया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य संचालकों और ऑपरेटरों को नई सेवाओं की आवेदन प्रक्रिया से परिचित कराना है, ताकि वे केंद्रों पर आने वाले नागरिकों और विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने में सहायता दे सकें।







