बुलंद टाइम्स न्यूज
छत्तीसगढ़ : जिला दन्तेवाड़ा
रिपोर्टिंग: : लता नाग
दन्तेवाड़ा : : बस्तर मे खनन और औद्योगिक विभाग के बीच पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं | किरन्दुल स्थित NMDC डिपोजिट – 14 में 17 नवंबर की रात हुए भीषण भू- स्खलन में जंगल , वनस्पति और प्रकृतिक जलस्रोतो को भारी नुकसान पहुँचने की आंशका जताई गई है |
जानकारी के अनुसार
खनन से निकला ओवरबर्डन ( अपशिष्ट मलबा ) पहाड़ी से खिसककर निचे वन विभाग के आरक्षित वन क्षेत्र तक पहुंच गया | प्रारंभिक आंकलन में लगभग 30थ हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित होने और करीब ढाई से तीन किलोमिटर लम्बा प्राक्रृतिक नाला मलबे की चपेट में आने कि बात सामने आई है |
वन विभाग ने दर्ज किया वन अपराध
घटना कि गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने संबंधित एजेंसी के खिलाफ वन अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है | मुख्य वन संरक्षक ( CCF) बस्तर स्टाइलों मंडावी के प्रारंभिक आंकलन के, अनुसार मलबा स्तिथ होने के बाद घटनास्थल का विस्तृत निरक्षण कर पेड़ पौधों ,वनस्पति और जंगल को हुए वास्तविक नुकसान का आंकलन किया जाएगा |

कांग्रेस जांच दल ने उठाए सवाल
इस घटना को लेकर कांग्रेस ने सात सदस्यीय जाच दल का गठन किया | जांच दलो ने घटनास्थल का निरक्षण कर स्थानिक ग्रामीणों को हुए नुकसान और खनन से जुड़े अधिकारीयो की भुमिका पर सवाल उठाएं हैं | कांग्रेस ने आरोप लगाया हैँ की . संबंधित अधिकारीयो की लापरवाही का खामियाजा स्थानीय ग्रामीणों और पर्यावरण को भुगतान पड़ रहा है।
जवाबदेही और पर्यावरण संरक्षण पर सवाल
इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है की. .जंगल और जलस्रोतों को हुई नुकसान की भरपाई कौन करेगा | प्राकृतिक वालों को उसकी पुरानी स्तिथि में कौन बहाल करेगा ❓
ओवरबर्डन के सुरक्षित निस्तारण के निर्धारित नियमों का पालन हुआ या नही ❓
NMDC कि खनन परियोजनाएं देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भुमिका निभाते है लेकिन विकास के साथ पर्यावरणीय सुरक्षा और स्थानीय ग्रामीणों के हितो को अनदेखी नही की जा सकती |
अब सबकी नजर वन विभाग की जांच और नुकसान के वास्तविक आंकलन पर टीक गयी हैँ
देखना होगा की जिम्मेदारी किसकी तय होती है और प्रभावित जंगल एवं प्राकृतिक संसाधनों के पुनजीवन के लिए क्या ठोस कदम उठाएं जाते हैं ||







