सुरेश सोनी की रिपोर्ट:-
अंतागढ़| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तालाबेंडा़ में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास उल्लास के साथ मनाया गया । सुबह 7: 30 बजे ध्वजारोहण के पश्चात गांव में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं और युवाओं के द्वारा भारत माता की जय, महात्मा गांधी की जय,अमर शहीदों की जय,शहीद भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस अमर रहे , वंदे मातरम् के नारों से पूरा गांव भक्ति देशप्रेम से गुंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंदेल कुमेटी सरपंच ग्राम पंचायत तालाबेंडा़ विषेश जयराम दर्रों, ग्राम पटेल, अध्यक्षता एस. आर .देहारी, प्राचार्य ने किया । अंजू वैद्य , प्रधान अध्यापक प्राथमिक पाठशाला के द्वारा स्वागत आभिभाषण वंदन अभिनंदन स्वागत के पश्चात। बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगारंग प्रस्तुत की गई जिसमें देश भक्ति, देशप्रेम, मेरा भारत महान, छत्तीसगढ़ी एवं स्थानीय गोंडी भाषा में बच्चों ने मनमोहन प्रस्तूति दीए, कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता दीपक अजय मरकाम ने कहा 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ आजादी की लड़ाई में हमारे देश के लाखों नौजवान शहीद हुए तब जाकर हमें आजादी मिली। इस दिन को हमें नहीं भूलना चाहिए ।
प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन राशि दी गई।आभार व्यक्त करते हुए प्राचार्य एस आर दिहारी ने स्कूल स्टाफ व ग्रामीणों का सहयोग बनाए रखने के लिए धन्यवाद किया । मंच संचालन सुशीला कोमरे एवं राजकुमार गनवरे ने किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों एवं ग्रामीणों को मिठाई वितरण किया गया। इस दौरान समारोह स्थल में एस आर देहारी प्राचार्य शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय तालाबेड़ा, पतिराम ठाकुर प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला,ए श्रीवास्तव, दीपचंद सूर्यवंशी बालक आश्रम प्रधान पाठक,, एन.एल केमरो,सुरेखा नेताम, पुजा कुम्हारे, संजय जुरी, जनप्रतिनिधि सुकदेव गावड़े,शिवराम दर्रों, रत्तूराम दर्रों, एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



