नारायणपुर| महिला एवं बाल विकास परियोजना नारायणपुर में सहायिकाओं के 36 रिक्त पदों पर नियुक्ति किया जाना है। आवेदिका 27 अगस्त 2024 शाम 5ः30 बजे तक बाल विकास परियोजना कार्यालय नारायणपुर में सीधे अथवा पंजीकृत डॉक से आवेदन कर सकते है। इच्छुक आवेदिका अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास परियोजना नारायणपुर से संपर्क कर सकते है



