अभिषेक नायक की रिपोर्ट :-
मध्यप्रदेश : सागर मध्यप्रदेश सागर लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ लता वानखेड़े बहुत ही कम समय में पूरे क्षेत्र में लोकप्रिय हो गईं हैं आज हर इंसान की जुबान पर उनका नाम है कारण सांसद के कार्य करने की गति और जनता के प्रति अपनापन।
जनता को मानतीं हैं अपना परिवार
लता वानखेड़े अपने क्षेत्र की जनता को अपना परिवार मानतीं हैं और इसलिए हर कदम उसी दिशा में उठातीं है जिससे उनके परिवार रूपी जनता को लाभ हो और सुविधाएं हों। लता वानखेड़े का राजनीतिक सफर जितना बड़ा रहा है उस पूरे सफर में वो खुद से ज्यादा सदैव जनता के हित का ध्यान रखतीं रहीं हैं और आज सांसद बनने के बाद भी उनकी इस रवैए में कोई फर्क नहीं आया है।
सांसद से अपनी बात कहने में किसी को कोई भय या संकोच नहीं होता
सांसद महोदया से किसी भी आम व्यक्ति को अपनी समस्या कहने के लिए ना तो चक्कर लगाने पड़ते हैं और ना ही इंतजार करना पड़ता है सांसद लता वानखेड़े सुबह 10 बजे से प्रतिदिन जनता के लिए अपने दफ्तर में मौजूद रहतीं हैं और सबसे अपनेपन के साथ मिलतीं हैं और लोगों की समस्याओं को अपना समझकर तुरंत निराकरण करातीं हैं इसलिए जनता को कोई समस्या नहीं होती सांसद से मिलने में और ना संकोच होता है।
जनता है खुश सांसद घर के सदस्य की तरहां
सागर लोकसभा की जनता खुश है क्योंकि सांसद उन्हें अपने घर के सदस्य की तरहां लगतीं हैं ना उनमें पद का अभिमान है और ना भेदभाव की भावना वे जिससे मिलतीं हैं वैसी ही बनकर व्यवहार करती हैं। कोई कितना भी गरीब हो सांसद वानखेड़े पूर लगाव और स्नेह के साथ मिलतीं हैं और बात करती हैं।
क्षेत्र का चारों दिशाओं से कर रहीं विकास
सागर सांसद अपने संसदीय क्षेत्र का चारों दिशाओं से विकास कर रहीं हैं जिन क्षेत्रों में रेल नहीं वहां रेल सुविधा लाने में, जहां सड़क नहीं वहां सड़क निर्माण में जहां स्वस्थ सेवाओं में कमि वहां उन्हें पूरा करने में और जहां शिक्षा या अन्य कोई भी कमी है सभी क्षेत्रों में संसद में आवाज उठाकर समस्याओं का निराकरण ले कर आईं।कहा जा सकता है कि लता वानखेड़े एक बहुत कुशल और कर्तव्यनिष्ठ राजनीति करने में सक्षम हैं और पूरी सक्रीयता के साथ क्षेत्र में सबके हित में कार्य कर रहीं हैं।






