मध्यप्रदेश |बीना मध्यप्रदेश पुलिस ने अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर पांच बाइक जब्त की हैं। थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि शहर से बाइक चोरी होने की घटनाओं के बाद एसडीओपी नीतेश पटेल के मागदर्शन में आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया और चोरों को गिरफ्तार कर उनसे बाइक जब्त की गई।
उन्होंने बताया प्रदीप पिता गंगाराम अहिरवार (42) निवासी गनेश वार्ड, बेलई फोटोग्राफी करने के लिए गया था, जिसकी बाइक क्रमांक एमपी 15 एमजे 4587 अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। संदेह के आधार पर अरबाज पिता मुस्ताक खान (19) शिवाजी वार्ड से पूछताछ की गई, जिसने लॉक तोड़कर बाइक चोरी करना स्वीकार किया और बाइक को जब्त की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। आरोपी से अन्य चोरी गई बाइक की भी जानकारी मिली है।
इसके अलावा केदारनाथ पिता उमाशंकर भट्ट (55) निवासी चंद्रशेखर वार्ड की बाइक क्रमांक एमपी 15 एमवी 4831 अज्ञात चोर ने घर के बाहर से चोरी कर ली। इस मामले में आरोपी शरद पिता कुंदन सोनकर (22) निवासी शिव वार्ड को गिरफ्तार किया, जिससे दो बाइक जब्त की गई। इसके अलावा इस्तगासा धारा 106 बीएनएस में आरोपी मजहर उर्फ दुग्गी पिता शौकत अली मुसलमान (21) निवासी नानक वार्ड से बाइक क्रमांक एमपी 04 क्यूए 6359 व एक अन्य नाबालिग आरोपी से एमपी 15 एमबी 9614 को जब्त की गई है।
इनकी रही अहम भूमिका
मामले में थाना प्रभारी सहित एसआइ लखन राज, प्रधान आरक्षक सतीश चौकीकर, सुरेन्द्र, अयूब, आरक्षक प्रेमजीत सिंह, गजेन्द्र सिंह, जितेन्द्र चंद्रवंशी, वीरेन्द्र धाकड़, दलजीत, कमल पायक, आरक्षक चालक दीपसिंह की सराहनीय भूमिका रही।



