मध्यप्रदेश | रतलाम मध्यप्रदेश दिल्ली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत ट्रेन अगले साल से चलेगी। सबसे ज्यादा डिमांड वाला रूट होने के कारण रेलवे पहली स्लीपर वंदे भारत को इसी रूट पर चलाई जाएगी। सीजन का समय हो या नहीं, नई दिल्ली से रतलाम होते हुए मुंबई और दिल्ली रूट पर यात्रियों को बर्थ मिलना मुश्किल रहता है।
सबसे खास बात यह भी है कि वर्तमान में जो सिटिंग श्रेणी की वंदे भारत इंदौर सहित देश में चलाई जा रही है, उसकी ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी 1128 सीटें बनी हुई है। इस वजह से भी दिल्ली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत को रतलाम होकर चलाने की उम्मीद है।
दिल्ली से कोलकाता के बीच भी चलेगी
बताया जा रहा है कि स्लीपर श्रेणी की दो वंदे भारत दिसंबर के अंत तक तैयार हो जाएंगी। उनमें से एक दिल्ली-रतलाम-मुंबई और दूसरी दिल्ली से कोलकाता के बीच चलाई जाएगी। 16-16 कोच की इन वंदे भारत ट्रेनों को चलाने के पहले सितंबर के महीने में ट्रायल किया जाएगा।उसके बाद अगले वर्ष जनवरी से इन ट्रेनों को संबंधित रूट पर चला दिया जाएगा।
नई दिल्ली-रतलाम-मुंबई रेल मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन चलाने के पहले रतलाम रेल मंडल में नागदा से लेकर गोधरा तक के सेक्शन में तेजी से रख-रखाव का कार्य चल रहा है।कई सेक्शन में ब्लॉक लेकर भी काम किए जा रहे है। यहां तक की जहां अधिक कर्व है, उनको समाप्त या कम किया जा रहा है। रेलवे का उद्देश्य दिसंबर के पहले पूरे सेक्शन को पहले 160 किमी प्रति घंटा व इसके बाद 200 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेन चलने योग्य बनाना है।



