अभिषेक नायक की रिपोर्ट:-
मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश में राज्यसभा सीट (Rajya Sabha By Election) के लिए एक सीट पर चुनाव उपचुनाव होना है। जिसके लिए बीजेपी ने जॉर्ज कुरियन (George Kurian) को प्रत्याशी बनाया है। वहीं बीजेपी की ओर से कांतदेव सिंह ने नामांकन वापस ले लिया। जिस वजह से अब जॉर्ज कुरियन का राज्यसभा जाने का रास्ता साफ हो गया है। अब उनके सामन कोई दूसरा प्रत्याशी नहीं है। जॉर्ज कुरियन अब राज्यसभा के निर्विरोध सदस्य चुने जाएंगे।
बता दें कि, बीजेपी की ओर से जॉर्ज कुरियन को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा बीजेपी की ओर कांतदेव सिंह और कुलदीप बेलावत ने भी अपना नामांकन फॉर्म जमा किया था। जिसमें कुलदीप बेलावत के फॉर्म में गलतियां होने के कारण स्क्रूटनी में उनका फॉर्म निरस्त कर दिया गया। वहीं जॉज कुरियन और कांतदेव सिंह का नामांकन फॉर्म स्क्रूटनी में सही पाया गया था।
इधर, कांग्रेस की ओर से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा गया है। जिसके कारण जॉर्ज कुरियन के राज्यसभा जाने तस्वीर साफ हो गई है।
27 अगस्त तक वापस होंगे नाम
राज्यसभा प्रत्याशी 27 अगस्त तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। पहले इसकी अंतिम तिथि 26 अगस्त को थी। 26 अगस्त को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 27 अगस्त को नामांकन फॉर्म वापस लेने के लिए तिथि रखी गई है।



