नागेश साहू की रिपोर्ट :-
मुंगेली | छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सेल्फी के चक्कर में 10 साल की मासूम की मौत हो गई। लोरमी इलाके की मनियारी नदी में सोमवार की शाम बच्ची बह गई। शव को गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया है।
10 साल की दिशा दिवाकर कवर्धा जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के डोमनपुर गांव की रहने वाली है। बच्ची अपने पिता के साथ लोरमी के खुड़िया स्थित राजीवगांधी जलाशय घूमने के लिए आई थी। जहां से घूमकर लौटते वक्त बच्ची अपने पिता के साथ कारीडोंगरी पुल के पास पहुंचकर सेल्फी लेने लगी।बैलेंस बिगड़ा और नदी में गिरी मासूम
चूंकि पुल के ऊपर पानी का बहाव काफी तेज था। इसी दौरान सेल्फी लेते वक्त बच्ची का बैलेंस बिगड़ा और वह नदी में गिर गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों को आवाज देने पर ग्रामीणों ने उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन उसका कहीं पता नही चला।
गोताखोरों ने बच्ची की तलाश शुरू की
जिसके बाद घटना की सूचना खुड़िया चौकी पुलिस को दी गई। जिसके बाद देर शाम तक प्रशासन की टीम हरकत में आई। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने गोताखोरों की मदद से लापता बच्ची की तलाश शुरू की।2 किलोमीटर दूर मिली लाश पानी का बहाव तेज होने और अंधेरा होने की वजह से रात में बच्ची को नहीं खोजा जा सका। जिसके बाद सुबह रेस्क्यू टीम ने बच्ची की तलाश शुरू की। बच्ची का शव घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर कंसरी गांव में स्थित रपटा के पास मिला।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
पुलिस ने शिनाख्त और पंचनामा कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



