अभिषेक नायक की रिपोर्ट:-
सागर मध्यप्रदेश| सागर लोकसभा सीट से सांसद श्रीमती डॉ लता वानखेड़े ने सांसद संवाद केंद्र की शुरुआत की यहां आने वाले सभी नागरिकों की शिकायतों को सुना जाता है और संबंधित अधिकारियों को तुरंत उस समस्या के निराकरण का आदेश भी दिया जाता है।
बता दें कि लता वानखेड़े एक समाजसेविका के रूप में अपने पद का दायित्व निभा रहीं हैं इसलिए वो दिन रात अपने क्षेत्र की जनता के बीच रहतीं हैं लगातार दौरे भी कर रहीं हैं और हर जगह के अधिकारियों की मीटिंग भी ले रहीं हैं।
सांसद के स्पष्ट निर्देश जनता की समस्याओं का निश्चित समय सीमा में हो निराकरण
सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने सभी जगहों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि सभी नागरिकों की समस्याओं का एक तय समय के अंतर्गत निराकरण होना चाहिए यदि नागरिकों को परेशानी होगी तो अधिकरियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सभी की समस्याओं का शीघ्र निराकरण होना चाहिए।
लता वानखेड़े जनता के लिए कभी भी किसी भी समय हाजिर हैं
सांसद अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए हर समय हाजिर रहतीं हैं चाहे दिन हो या रात हो वे कभी भी किसी को निराश नहीं लौटने देतीं हैं। यहां तक कि एक सांसद संवाद केंद्र की शुरुआत भी इसी उद्देश्य से की गई है कि जनता आसानी से उन तक पहुंच सके और अपनी समस्याओं का निराकरण पा सके।
जनता खुश और संतुष्ट
जनता भी सांसद के इन कदमों से बहुत खुश और संतुष्ट है क्योंकि अब किसी को अनावश्यक सरकारी दफ्तरों या अधिकरियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं और ना ही इंतजार में समय बर्बाद करना पड़ता है बस सीधा सांसद जी के सामने पहुंचो और समस्या समाप्त हो जाती है।



