डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने आज एक दिवासीय जिले के भ्रमण के दौरान विश्वकर्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को चेक एवं प्रमाण पत्र वितरण किया। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को चेक एवं प्रमाण पत्र के साथ-साथ 4 हजार रुपए स्टाइपेंड तथा 15 हजार रुपए का टोल किट महिलाओं को प्राप्त होगा।
इस दौरान प्रभारी मंत्री वर्मा के द्वारा महिलाओं के प्रशिक्षण की सराहना की तथा अधिक से अधिक महिलाओं को कौशल विकास योजना से लाभ प्राप्त करने हेतु व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने हेतु निर्देशित किया। अब तक प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत जिले में 150 से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है।
मुख्य रूप से लाइवलीहुड कॉलेज तथा बालक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को प्रशिक्षण का लाभ दिया जा रहा है। चेक वितरण के दौरान सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, कलेक्टर बिपिन मांझी, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, जिला रोजगार अधिकारी मानकलाल अहिरवार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



