सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर| राष्ट्र प्रथम की मूल भावना से ओत-प्रोत विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के करकमलों से ‘भाजपा सदस्यता अभियान 2024’ का शुभारंभ हुआ है। राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान और जिला भाजपा नारायणपुर के मार्गदर्शन में आज ग्रामीण मंडल नारायणपुर में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ग्रामीण मंडल प्रभारी रतन सलाम, मंडल अध्यक्ष संतनाथ उसेंडी , भाजपा जिला मंत्री जगन्नाथ यादव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री सुकमन कचलाम,प्रभु लाल दुग्गा,मंडल महामंत्री प्रेमनाथ उसेंडी, सोमजी कावड़े,सोहन चौहान, मनमोहन सिंह,शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक और सहसंयोजक सदस्यता अभियान के मंडल सदस्य सुकमन उइके,मंडल में निवासरत भाजपा जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सदस्यता अभियान में शक्ति केंद्र के सहयोगी ,सह सहयोगी और गढ़बेंगाल पोलिंग बूथ के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो सदा भारत, भारत के लोग व भारतीयता के सशक्तिकरण व उत्थान के लिए अपनी स्थापना के प्रथम दिन से ही कार्यरत है। मेरा आपसे अनुरोध है राष्ट्र नवनिर्माण के महाअभियान में आप भी भागीदार बनें, भाजपा के सदस्य बनें और सदस्यता के लिए 8800002024 पर मिस कॉल करें।



