सुरेश सोनी की रिपोर्ट:-
नारायणपुर| जिले के ओरछा – छोटेडोंगर मार्ग बना सिधे यमलोक जाने का मार्ग, भारी वाहनों के चलते सड़क अपना अस्तित्व खो चुका है, गड्ढे में सड़क है कि सड़क पर गड्ढे इसका पता लगाना बहुत हीं मुश्किल हो गया है,सड़क के नाम पर जगाजगा ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आंदोलन किया पर कोई सुनवाई नहीं हुई सिर्फ आश्वासन मिला,इस रोड में वाहन तो दूर पैदल भी चलना मुश्किल हो गया है, सड़क की खस्ताहालत के चलते आय दिनो दुर्घटना से क ई लोगों की मौत व चोटिल हो गए हैं, खराब सड़कें से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,हजारो बच्चे जिला मुख्यालय आते हैं |
पड़ने उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, मरम्मत के नाम पर केवल कुछ कुछ जगह पर थोड़ा थोड़ा मिट्टी -पत्थर केवल नाम के लिए डाल दिया जाता है,लोग सड़क के नाम से क्षेत्र के ग्रामीण भारी आक्रोशित हैं, जर्जर सड़क के चलते वाहनों मे टुट फुट की समस्या बनी रहती है,खराब हुई गाड़ी क्षेत्र में देखने को मिलती हैं,इन सभी समस्याओं का आखिर जिम्मेदार कौन..सड़क कब तक बनेगी या फिर नहीं बनेगी सिर्फ आश्वासन का झुनझुना पकड़ा दिया जायेगा क्षेत्रवासियों को|



