सागर मध्यप्रदेश| सांसद लता वानखेड़े ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रथमपूज्य भगवान गजानन जी की स्थापना कर उनका विधिवत पूजन-अर्चन किया।
बता दें कि लगातार 34 वर्षों से लता गणेश स्थापना और सेवा करतीं आ रहीं हैं और पूरा परिवार मिल कर हर साल पूरे हर्ष और उल्लास के साथ श्री गणेश पर्व को मनाता है और सांसद परिवार सहित खूब सेवा भाव से पूजा अर्चना करतीं आ रहीं हैं।
श्री गणेश प्रथम पूज्य हैं रिद्धि सिद्धि और बुद्धि के स्वामी हैं उनकी पूजा से बड़े से बड़े विघ्न दूर हो जाते हैं साथ ही जीवन में सही मार्ग और दिशा की प्राप्ति भी होती है। सांसद इस पर्व को पूरी निष्ठा और भक्ति भावना के साथ मनातीं हैं व्रत नियम और संयम के साथ भक्ति में रहतीं हैं।
मैं और मेरा परिवार 34 वर्षों से श्री गणेश स्थापना और सेवा करते आ रहे हैं और ये प्रभु की ही कृपा है जो ये सौभाग्य हमें मिलता आ रहा है। मैं श्री गणेश से यही प्रार्थना करती हूं कि मेरे देशवासियों को हमेशा खुशहाल रखें और मुझे अपने कर्तव्यों का पालन करनी की शक्ति एवं आशीर्वाद प्रदान करें



