तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट;-
जगदलपुर | कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुये प्राकृतिक आपदा पीडित दो परिवार को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।
जिसके तहत् तहसील लोहाण्डीगुड़ा ग्राम पारापुर निवासी धनु की मृत्यु तालाब के पानी में डूबने से पिता बोंजा को, तहसील बकावण्ड ग्राम सरगीपाल निवासी पदम बघेल की मृत्यु सर्पदंश से पिता जयमन बघेल प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबंधित वारिसों के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।



