सुरेश सोनी की रिपोर्ट:-
नारायणपुर– नारायणपुर के जगदीश कला मंदिर में गणेशोत्सव युवा समिति की ओर से रंगारंग संस्कृति छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का आयोजन रखा गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री बद्रीश सुखदेवे, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसाय सलाम, थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा, एवं प्रतिष्ठित व्यापारी मनोज सोनी एवं भूषण कश्यप उपस्थित रहे, मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया,, कार्यक्रम का शुभारंभ कारी बदरिया की टीम ने गणेश आरती एवं पूजा अर्चना के बाद की|
आकाशवाणी दूरदर्शन के कलाकारों के द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकमंच कारी बदरिया जो मोरिया गुरुर जिला बालोद के द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई, उनकी टीम में टोटल 40 लड़के लड़कियों की थी, मंच का संचालन रोशन ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार जोहार बस्तर के संपादक द्वारा किया गया, कार्यक्रम के आयोजक रोशन ठाकुर वह उनकी टीम जगदीश कला मंदिर के सदस्यों ने भरपूर सहयोग दिया,कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक सांस्कृतिक लोकगीत करमा ददरिया, जस गीत की प्रस्तुति दी गई|
उन्होंने निरंतर लोक पारंपरिक सांस्कृतिक कलाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ी संस्कृति को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य कार्यक्रम के माध्यम से किया,कारी बदरिया ने अनोखा प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ी संस्कृति को और बढावा दिया, कार्यक्रम को देखने के लिए भारी भीड़ उमड पड़ी, व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का अच्छा सहयोग रहा, इस कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही,इस आयोजन को जगदीश कला मंदिर के सदस्यों द्वारा सफल बनाया,,



