सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर जगह-जगह गणेश जी विराजमान हुए, अपने-अपने क्षेत्रों में समितियों ने जैसे मेन रोड,जगदीश मंदिर, बुधवारी बाजार, कुम्हारपारा ,बस स्टैंड बखरुपारा में विराजमान किये, बड़ी संख्या में भक्त गण अपने अपने घरो में मुर्तियां स्थापित की, हिंदू देवी देवता में सबसे प्रसिद्ध सबसे पहले पूजे जाने वाले गणेश का जयकारा लगाकर पूजा अर्चना सुबह शाम की गई,
जगदीश कला मंदिर सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा,7 सितंबर को विराजे उनका विसर्जन 17 को होगा, आज अनंत चतुर्दशी पर जगह-जगह पंडालों में घरों में विसर्जन की तैयारी चल रही है लोग अपने-अपने निजी वाहन से नदी ,तालाब में विसर्जित करने निकले|



