अमित दुबे की रिपोर्ट:-
ग्राम पंचायत कलामीटार जनपद पंचायत कोटा में 21,9,2024 को ग्रामवासियों द्वारा गांव के मवेशियों द्वारा होने वाले ग्राम के फसल की नुकसान हेतु बैठक आहूत की गई थी। जिसमे 200 से भी ज्यादा लोगो की उपस्थिति थी बैठक करीब 8 बजे रात्रि को आयोजित थी इसी दरमियान भाजपा नेता की भी शिकायत आई की उनके पशु के द्वारा गांव के खरीफ फसल को नुकसान किया जा रहा है अतः भाजपा नेता तोरण विश्वकर्मा को भी सभा में उपस्थिति हेतु बुलाया गया।
भाजपा नेता बैठक में उपस्थित नई हुआ और बैठक का समापन हो गया बैठक समाप्ति के बाद जब सभी ग्रामीण घर जाने लगे तो रास्ते में तोरण विश्वकर्मा यशवंत विश्वकर्मा प्रतीक विश्वकर्मा प्रांजल विश्वकर्मा एवम प्रथम विश्वकर्मा के द्वारा ग्राम के उपसरपंच उत्तम विश्वकर्मा को उनके घर के पास रास्ता रोक कर मारपीट किया और बोला गया की जो करना है कर लो अभी तो बस मारपीट किए है अगर फिर से बैठक की तो जान से मार देंगे कहते हुए गाली गलौच किया । इस घटना से ग्रामवासियों सहित सरपंच उपसरपंच में दहशत का माहौल है ग्राम वासी एवम उपसरपंच इतने दहशत में है की अभी तक इसकी शिकायत थाने में दर्ज नही कराई है समाचार लिखे जाने तक गांव में जबरदस्त रोष एवम तनाव का माहौल बना हुआ है।।



