सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
आज छै दिन से बैठे हुए महिलाओं एवं ग्रामीणो ने चक्का जाम किया, जाम के चलते आज अबूझमाड़ का सबसे बड़ा बाजार ओरछा पूरी तरह प्रभावित हुआ, आज सवेरे से ही आंदोलनकारी ने सड़क को पूरी तरह जाम किया, सिर्फ स्वास्थ्य सुविधाओं को छोड़कर अन्य किसी को भी आने जाने नहीं दिया, इस बंद को हाट बाजार के व्यापारियों ने बड़गांव गांव जाकर आंदोलन बैठे ग्रामीण और महिलाओं को अपना समर्थन दिया|
खराब सड़क को लेकर महिलाओं ने किया चक्काजाम,
ग्राम बड़गांव में महिला एवं ग्रामीणों ने सड़क में आवाजाही ही बंद की,, महिलाओं ने कहा कि वे बार-बार सड़क बनाने की मांग करते रहे पर उन्हें आज तक आश्वासन के सिवा और कुछ नहीं मिला,, सरकार व निको कंपनी की ओर से , उन्होंने कहा है कि अब आर पार की लड़ाई लड़ेंगे माइंस खदान बंद करो पहले सड़क निर्माण चालू करो अन्यथा ये आंदोलन जारी रहेगा,कल से नारायणपुर ओरछा मांग पूरी तरह बंद करने की भी चेतावनी दी|
महिलाओं को समझने हर बार की तरह निको कंपनी के कर्मचारी तहसीलदार पुलिस दल बल के साथ आय, पर वे अब जब तक सड़क निर्माण कार्य चालू नहीं हो जाता तब तक अपनी मांगों को लेकर डटे रहेंगे अनिश्चितकालीन ,सड़क को लेकर महिलाओं में काफी नाराजगी जताई,, उन्होंने कहा की धुल मिट्टी से काफी परेशान हैं,जब तक सड़क नहीं तब तक आंदोलन जारी रहेगा,,



