आज दिनांक 01/10/24 दिन मंगलवार को शासकीय नवीन महाविद्यालय कुई कुकदुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवम रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस एवम स्वच्छता सेवा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान दिवस समारोह में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को रक्तदान के लिए प्रेरित एवम जागरूक किया गया |
साथ ही महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं को भविष्य में स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा दूसरों को भी रक्तदान कराने के लिए शपथ दिलाई गई। वही स्वच्छता सेवा शपथ कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्वयं सेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई किया गया तथा समस्त स्वयं सेवकों को, महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को एवम समस्त स्टॉफ को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।
उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. सी. वर्मा , कार्यक्रम अधिकारी रामरती निषाद, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ सी एस राजपूत , समस्त अतिथि व्याख्यता एवम स्टॉफ तथा छात्र छात्राए उपस्थित थे।



