सुनील साहु की रिपोर्ट :-
कुकदुर | 2 अक्टूबर 2024 को शासकीय नवीन महाविद्यालय कुई कुकदुर के प्राचार्य डॉ.ए.सी.वर्मा के निर्देशन में महाविद्यालय के स्वयं सेवकों द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकदुर के राष्ट्रिय सेवा योजना इकाई के साथ संयुक्त रूप से मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छता दिवस के मौके पर महाविद्यालय के स्वयं सेवकों को स्वच्छता कीट वितरित किया।इस मेगा स्वच्छता अभियान में स्वयं सेवकों द्वारा विशाल स्वच्छता रैली निकाल कर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया साथ ही इस स्वच्छता अभियान में महाविद्यालय के स्वयं सेवकों ने शासकीय प्राथमिक शाला कुई, शासकीय माध्यमिक विद्यालय कुई तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकदुर के स्वयं सेवकों के साथ ग्राम पंचायत कुई के अटल चौक, बस स्टैण्ड, बाजार चौक तथा विभिन्न वार्डो का साफ सफाई किया गया। आज के माहा स्वच्छता अभियान में 400 स्वयं सेवकों, छात्र छात्राए, जनप्रतिनिधि एवम ग्रामवासी उपस्थित थे।इस माहा स्वच्छता अभियान में जनपत पंचायत के सी ई ओ, ग्राम पंचायत कुई कुकदुर के सरपंच तथा स्वच्छता दीदियों का सहयोग मिला।
इस अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय कुई कुकदुर के कार्यक्रम अधिकारी रामरती निषाद,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी रमेश पोर्ते महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. सी. एस. राजपूत, समस्त अतिथि व्याख्यता एवम छात्र छात्राए उपस्थित थे।



