मनीष कुमार देहारी की रिपोर्ट :-
कोण्डागांव| कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 04 प्रकरणों में वारिसों को 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी।
कलेक्टर द्वारा माकड़ी तहसील के ग्राम रांधना निवासी लछन्तीन की सर्पदंश से मृत्यु होेने पर पति श्यामलाल, पुत्री हेमलता, पुत्र रविन्द्र और लक्ष्मीनाथ को, मर्दापाल तहसील के ग्राम बड़ेकुरूषनार निवासी सुकालीबाई नाग की सर्पदंश से मृत्यु होेने पर पुत्र बाबुलाल नाग, पोता चैतनराम नाग को तथा कोण्डागांव तहसील के ग्राम डीएनके कॉलानी कोण्डागांव निवासी लालसाय नेताम की पानी में डूबने से मृत्यु पर माता लाखो नेताम को एवं माकड़ी तहसील के ग्राम बेड़ागांव निवासी लखपति यादव की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी विमला यादव को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।



