सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिले में बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जाना है। विकासखण्ड स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2024 खेल प्रतियोगिता विकासखण्ड नारायणपुर का आयोजन 07 से 09 नवंबर 2024 तक एवं विकासखण्ड ओरछा का आयोजन 14 से 16 नवंबर 2024 तक जिला मुख्यालय नारायणपुर के क्रीड़ा परिसर मैदान परेड ग्राउंड, ऑफिसर्स क्लब, विश्वदीप्ती स्कूल बंगलापारा, फुटबाल ग्राउंड बंगलापारा में आयोजित किया जाएगा।
उक्त आयोजन में खिलाड़ियों की सुविधा हेतु विकासखण्ड स्तरीय बस्तर ओलंपिक आयोजन हेतु अलग अलग तिथियां निर्धारित की गई है, जिसमें बस्तर ओलंपिक 2024 हेतु ऑनलाईन ऑफलाईन माध्यम से पंजीकृत खिलाड़ी सम्मिलित होंगे। दोनों विकासखण्डों के लिए निर्धारित तिथियों में प्रथम दिवस समस्त खेल विधाओं के आयुवर्ग 17 वर्ष से अधिक आयुबंधन नहीं, महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों का खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी तथा द्वितीय दिवस आयुवर्ग 14 से 17 वर्ष तक के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का खेल प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा।
प्रथम दिवस यदि किसी खेल विधा का कोई चरण की प्रतियोगिता पूर्ण नहीं हो पाती है तो द्वितीय दिवस आयोजित किया जाएगा। द्वितीय दिवस को निर्धारित यदि किसी खेल विधा का कोई चरण की प्रतियोगिता पूर्ण नहीं हो पाती है तो तृतीय दिवस अर्थात् रिजर्व डे में प्रतियोगिता पूर्ण किया जाएगा। विकासखण्ड स्तर के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों, टीमों को ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता का अवसर प्राप्त होगा। जिला स्तरीय आयोजन 18 से 20 नंबवर 2024 की तिथि निर्धारित की गई है।
आयोजन के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु खिलाड़ियों तक आयोजन तिथि की सूचना प्रसारित करने एवं आयोजन स्थल में उपस्थित करना एवं वापिस ले जाने की जिम्मेदारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नारायणपुर एवं ओरछा तथा समन्वय हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया है।
भोजन एवं स्वल्पाहार व्यवस्था मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर एवं ओरछा तथा समन्वय हेतु जिला खाद्य अधिकारी, आवास व्यवस्था सहायक आयुक्त अदिवासी विकास विभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी, टेंट एवं संबंधित अन्य व्यवस्था मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर एवं ओरछा, जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग, खेल मैदान की तैयारी सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं जिला शिक्षा कार्यालय तथा जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग, खिलाड़ियों का खेल प्रतियोगिता हेतु उपस्थिति, फिक्सर तैयार करना, खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराना, दस्तावेजों का संधारण हेतु पर्याप्त कर्मचारियों का ड्यूटी लगाना एवं समन्वय कराना खण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड नारायणपुर एवं ओरछा, जिला शिक्षा अधिकारी, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग, प्रतियोगिता विभिन्न स्थानों में आयोजित होगी।
आयोजन के दौरान दस्तावेजों के आदान-प्रदान एवं अन्य कार्यों हेतु भृत्यों का ड्यूटी लगाना सहायक आयुक्त अदिवासी विकास विभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी तथा खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग, एम्बुलेंस सहित आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था युख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था मुख्य नगरपालिका परिषद, स्थानीय यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु रक्षित निरीक्षक एवं रक्षित केन्द्र कुम्हारपारा को दायित्व सौंपा गया है।



