डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार (भा.पु.से.) एवं अति. पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस के द्वारा अर्धसैनिक बल के साथ क्षेत्र में समय-समय पर सामुदायिक पुलिसिंग की अन्तर्गत सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाकर सुरक्षा बलों और ग्रामीणों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप ग्रामीणों और पुलिस के बीच विश्वास और बढ़ी है।
इसी कड़ी में आज दिनांक 24.10.2024 को ग्राम कुरूषनार में बीएसएफ 135वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल के संयुक्त तत्वाधान में सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें ग्राम जिवलापदर, कंदाड़ी, कोडोली, कुमनार व आसपास के ग्रामीण तथा ग्राम कुरूषनार, कोडोली, कंदाड़ी के स्कूली बच्चे सहित कुल 200 से अधिक ग्रामीण व स्कूली बच्चे उपस्थित आये।
कार्यक्रम में बीएसएफ 135वीं वाहिनी एवं थाना कुरूषनार पुलिस के द्वारा जरूरतमंद ग्रामीणों को दैनिक उपयोगी सामग्री जैसे गैदी, बेलचा, हसिया, फावड़ा, नाई सामग्री,ड्रम, बरसाती जूता एवं खेती कार्य हेतु स्पेयर सहित अन्य सामाग्री वितरण किया गया। कुरूषनार महिला मंडली को प्लेट बनाने का मशीन प्रदाय किया गया एवं स्कूली बच्चों को सायकल, बैग, कापी, कम्पास बाक्स, पेन, खेल सामग्री आदि वितरण किया गया।
कुरूषनार के आस-पास क्षेत्र में कैम्प स्थापित होने एवं मोबाईल टॉवर लगने से क्षेत्र के ग्रामीणी में काफी उत्साह एवं सुरक्षा का माहौल बना है जिससे क्षेत्र में सड़क, पानी, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो रही है। क्षेत्र में मोबाईल टॉवर की सुविधा मिलने से लोगों को दूरसंचार व्यवस्था एवं इंटरनेट का लाभ मिल रहा है और शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है तथा देश-विदेश के गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर रहे है।
उक्त आयोजित ‘‘सिविक एक्शन’’ कार्यक्रम में बीएसएफ 135वीं वाहिनी से टूआईसी संजय तिग्गा, थाना कुरूषनार से सउनि बंसत कुजूर सहित बीएसएफ 135वीं एवं जिला पुलिस बल के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



