सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर– यादव समाज जिला नारायणपुर के द्वारा गोपाष्टमी पर्व व गोवर्धन पूजा बड़ी धूमधाम से मनाई गई , भगवान कृष्णा और गौ माता की पूजा अर्चना की गई गोष्टमी का त्यौहार कृष्ण भगवान जी की याद में मनाया जाता है इस कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए |
मिलन के बाद बैठक में समाज की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की भी चर्चा की गई इसमें जनप्रतिनिधि एवं सनातन धर्म के पदाधिकारी भी शामिल हुए,इस पर्व में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद माननीय महेश कश्यप जी का आगमन हुआ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सनातन धर्म मंच नारायणपुर के अध्यक्ष नारायण प्रसाद साहू व समाज अध्यक्ष प्रमुखों की उपस्थिति हुई|
नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई राऊत नाचा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा तथा बड़ी संख्या में जिला के यादव बंधु माताएँ व युवा भाई बहन उपस्थिति हुई प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति हुई|
जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, उपाध्यक्ष तिलसुराम यादव, सचिव सुखचरण यादव,कर्मचारी अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, महिला अध्यक्ष हेमलता यादव,करंगाल परिक्षेत्र अध्यक्ष जगन्नाथ यादव, बेनूर परिक्षेत्र अध्यक्ष राजाराम यादव,दुगाल परिक्षेत्र किशोर यादव,यादव समाज 84 परगना छोटेडोंगर अध्यक्ष खुमेश यादव, सुलेँगा परिक्षेत्र लखू राम यादव, परिक्षेत्र बड़गांव खेमसिंग यादव ,एड़का परिक्षेत्र रतन यादव, अहीर कोसरिया यादव समाज अध्यक्ष जवाहर यादव ठेठवार यादव अध्यक्ष रोशन यदु जी, प्रशांत यादव, प्रशासनिक सलाहकार पंकज यादव, कार्यक्रम अध्यक्ष देवकुंवर यादव, प्रवक्ता सुखचंद यादव, युवा अध्यक्ष भूतनाथ यादव,युवा सचिव गजेंद्र यादव,राजेश यादव,सुशील यादव, विनोद यादव,महेश यादव, दिगम्बर यादव, किरण यादव, नरेन्द यादव ,समस्त क्षेत्र नाईक,पाइक, एवं यादव बंधु शामिल हुए l




