सुरेश सोनी की रिपोर्ट: –
नारायणपुर | जिले के सम्माननीय नागरिकों के शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण एवं चहुमुंखी कल्याण एवं विकास के लिए कार्य करना प्रशासन का ध्येय है।
राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में लोक शिकायतों के त्वरित निराकरण, विकास कार्यों के आवश्यकतानुसार स्वीकृत करने एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन साधारण को पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के ग्राम पंचायत एवं हाट बाजारों के दिनों में शिविर लगाकर प्राप्त आवेदनों को निराकरण किया जा रहा है।
जिला स्तरीय जनसमस्या शिविर का आयोजन 21 नवम्बर को छोटेडोंगर में किया जाएगा। कलेक्टर श्री बिपिन मांझी द्वारा जिला स्तरीय शिविरों में जिला स्तर के अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहने निर्देशित किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि शिविर में स्वास्थ्य जांच कर ग्रामीणों को शिविर स्थल पर दवाईयां वितरण कराएं।
शिविर में शिक्षा, स्वास्थय, खाद्य विभाग, पशुधन विकास, पशुधन आयुष, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत अक्षय उर्जा, उद्यानिकी और कृषि विभाग के अधिकारियांे को राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का ग्रामीणों को जानकारी देकर लाभान्वित किये जाने निर्देशित किया गया है।



