सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के निर्देशानुसार 14 दिसम्बर को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित
एवं प्री लिटीगेशन प्रकरणों को निराकरण किये जाने के संबंध में आवश्यक चर्चा एवं निर्देशन हेतु जिला एवं अपर सेशन न्यायाधीश,
नारायणपुर के विश्राम कक्ष में बैठक आहुत किया गया।
जिसमें विक्रम प्रताप चन्द्रा जिला एवं अपर सेशन न्यायाधीश हरेन्द्र सिंह नाग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर,
अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एस.डी.ओ.पी. लोकेश बंसल, तहसीलदार नारायणपुर सौरभ कश्यप, आर. आई. नगरपालिका नारायणपुर भूषण देशमुख, जे. एस. राठौर, जितेन्द्र शुक्ला अधिवक्ता
एवं अन्य अधिवक्तागण चंद्रप्रकाश कश्यप रिटेनर अधिवक्ता तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर एवं समस्त बैंक के अधिकारी,
दुरसंचार विभाग नारायणपुर विद्युत विभाग नारायणपुर के अधिकारीगण उपस्थित थे।



