सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | राष्ट्रीय युवा महोत्सव जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बालक हायर सेकेंडरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में कलेक्टर बिपिन मांझी की अध्यक्षता में शुभारंभ किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरक के रूप में जो कार्य किए है|
वो अतुलनीय है, उनके बताएं मार्ग पर जाने के लिए आव्हान करते हुए कहा कि विवेकानंद युवा संघर्ष के लिए जीवन में जो कार्य किए हैं उनको अपनाने की आवश्यकता है।
युवाओं से कहा कि जीवन में अपने लक्ष्य को जोश जुनून और सुरक्षित के साथ आगे बढ़े ताकि अपने लक्ष्य को सफलता पूर्वक प्राप्त की जा सके।
उन्होंने हमेशा देश सेवा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने विद्यार्थियों से अपील किया है। कार्यक्रम को शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदीप झा, पार्षद जैकी कश्यप, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई। विद्यालय परिसर में स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न विज्ञान प्रदर्शनी स्टॉल लगाई गई थी, जिसका कलेक्टर बिपिन मांझी ने अवलोकन किया।
इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मेश्राम, खेल अधिकारी डॉ सुमित गर्ग, परियोजना अधिकारी महेंद्र देहारी, प्राचार्य मनोज बागड़े सहित विभिन्न विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।



