अमित दुबे की रिपोर्ट –
बिलासपुर | बिलासपुर जिले के महामाया देवी के नगरी रतनपुर में एक बड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें शहर के सभी 15 वार्डों की टीमें भाग लेंगी। यह आयोजन रतनपुर प्रीमियम लीग के तहत होगा, जिसका नाम राजा मोरध्वज कप रखा गया है।
इस आयोजन में रतनपुर नगर पालिका के सभी 15 वार्डों की टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक टीम में उस वार्ड के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे और होंगे, और वार्ड का पार्षद उस टीम का मैनेजर होगा।
आयोजन के दौरान, महामाया मैदान को विशेष रूप से तैयार किया जाएगा। मैदान में रात्रिकालीन मैचों के लिए विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी।
प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 31,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को 15,555 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा, मेन आफ द सीरीज और मेन आफ द मैच का पुरस्कार भी दिया जाएगा।
आयोजन के शुभारंभ में सांसद, विधायक, और स्थानीय जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। आयोजन के दौरान, आतिशबाजी और लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी।
रतनपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह आयोजन एक बड़ा आकर्षण होगा। आयोजन के दौरान, बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर मौजूद रहेंगे और क्रिकेट का आनंद लेंगे यह जानकारी इस कार्यक्रम के संयोजक विमल सोनी के द्वारा दी गई।



