तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | युग तीर्थ शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान मे युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ युगदृष्टा परम पूज्य गुरु देव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवम परम वन्दनिया माता जी भगवती शर्मा जी के सुक्ष्म सरक्षण मे नारी सशक्तिकरण वर्ष 2024 _25के अंतर्गत 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 16 se 19 दिसंबर तक शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में शासकीय बालक क्रीड़ा परिसर में आखिल भारतीय गायत्री परिवार नारायणपुर के द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है|
युग तीर्थ शांति कुंज हरिद्वार से पधारे मुख्य वक्ता टोली नायक नरेंद्र विद्यार्थी जी के नेतृत्व में सह टोली नायक डाक्टर डी पटेल के साथ गायक तपेश्वर सिंह वादक शिव कुमार के द्वारा भव्य और शानदार संगीत मय प्रतुति दीया जा रहा है।
व्यास पीठ से नरेंद्र विद्यार्थी जी ने बताता की गायत्री मंत्र का नियमित पाठ,स्वाध्याय से मनुष्य संयमित जीवन,सद्कर्मों से देवतत्य का उदय होता है, शिव तत्व का उदय मनुष्य अपने हृदय में कैसे कर सकता है, उन्होंने बताया की इसके लिए गुरुसत्ता की दिव्य सरंक्षण की कितनी आवश्कता पर बल दिया , जब सब लोग सदआचरण करेगें उच्च विचार और ज्ञान का दीपक अपने हृदय मे जगाएंगे तब धरती पर स्वर्ग का अवतरण होगा तभी राम राज्य की मूल संकल्पना पूरी होगी|
इसके लिए अपने हृदय में शिव तत्व की स्थापना करनी होगी, तभी हम स्वस्थ और चेतन समाज की दिशा में आगे बढ़ सकते है, विद्यार्थी जी ने परिजनों से विनम्र आग्रह किया की जिले के प्रत्येक गांव में प्रत्येक घर में जाकर आध्यात्मिक विचार क्रांति , राष्ट्रजागरण के महाअभियान से जोड़े जन जन तक परम पूज्य गुरुदेव के संदेश को पहुंचाए ।
ब्यास पीठ से युवाओं को सचेत एवम आगाह भी किया की आपकी एक गलत कदम परिवार समाज और राष्ट्र के लिए कितना घातक होने वाली है,युवाओं को नशा जैसे व्यसन से दूरी बनाने की अपील की, समस्या की विकरालता को देखते हुए जो युवा सद मार्ग से भटके हुए नशे के गर्त मे समाते जा रहें हैं उन्हें ख़ास कर केंशर, हृदय घात, अस्थमा, गुर्दे की बीमारी उच्च रक्तचाप जैसे गंभीर बीमारी की वजह से स्वयं तथा परिवार, समाज और राष्ट्र को क्षति पहुंचा रहे हैं।
गायत्री मंत्र के जपने से स्वाध्याय करने मात्र से मनुष्य में सद्बबुद्धि एवम सद्कर्मों के संकल्प मात्र से मनुष्य देवतत्य को प्राप्त कर सकता है दिनाक 16 दिसंबर से प्रात: काल 8 बजे चरण पीठ रावघाट की नवीन गायत्री माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई तथा नारायणपुर के गायत्री माता मंदिर के प्रांगण से सायं 04 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई |
जिसमें नारायणपुर जिला के अलावा कोंडागांव कांकेर जगदलपुर के हजारों परिजन शामिल होकर शामिल होकर स्वयं को भाग्यशाली बनाया, शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए, सोनपुर रोड डी एन के होते हुए गायत्री माता मंदिर प्रांगण के कार्यक्रम स्थल में समाप्त हुआ।
मंगलवार दिनांक 17 दिसंबर को प्रात: काल 06बजे से 07 बजे तक ध्यान साधना, प्रज्ञा योग किया गया प्रात:8 बजे यज्ञ _विज्ञान देवपूजन गायत्री महायज्ञ तथा दोपहर 02 बजे नारी सशक्तिकरण के माध्यम से नारी सशक्ति जागरण संगठनात्मक संकल्प लिया गया शाम 03 बजे युग संगीत एवम प्रवचन का लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने उठाया,18 दिसंबर को पुन: प्रात:काल 06 बजे से ध्यान साधना प्रज्ञा योग देव पूजन के पश्चात प्रात:8बजे से गायत्री महायज्ञ एवम विभिन्न संस्कार सम्मपन हुए|
तत्पश्चात देर शाम 8:30 बजे तक संगीत मय प्रवचन होता रहा इस दौरान जैसा की गायत्री परिजनो द्वारा बड़े ही संयम से आध्यात्मिक विचार क्रांति की महायज्ञ को अपने हृदय में धारण करते रहें आज 19 दिसंबर कार्यक्रम का अंतिम दिन है विभिन्न संस्कार होना है|
पूर्णाहुति एवम वंदनीया माताजी की जन्म शताब्दी के न्यूनतम संकल्प नशा निवारण संकल्प, प्रसाद वितरण तथा टोली विदाई होगी नगर वासी से आग्रह,निवेदन किया गया है अधिक से अधिक संख्या में पधार कर आध्यात्मिक विचार क्रांति महा अभियान और राष्ट्र जागरण अभियान का हिस्सा बने



