खैरागढ़– राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष व खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विक्रांत सिंह लगातार दौरा कर लोगो की बीच अपनी पकड़ बनाये हुए है |
साथ ही अपनी सरल सहज व्यवहार व आमजनता के कार्यो को प्रमुखता से लेकर उनका समाधान करते है|
इन्ही कारणों से क्षेत्र में हर कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया जाता है व समय निकालकर बकायदा सुख दुख हो या अन्य धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं|
गौरतलब है कि इन दिनों क्षेत्र में भागवत गीता, रामायण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सिंह लगातार नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं।
बता दें कि सिंह ने ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा में चल रहे मद भागवत कथा, खैरागढ़ नगर के राजफेमिली में आयोजित मद भागवत कथा एवं पेंड्रीकला में आयोजित रामायण कार्यक्रम में पहुँचकर कथा का रसपान किया साथ ही क्षेत्र की खुशहाली के लिए कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया।
सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि धार्मिक कार्यक्रम होने से धर्म के प्रति आस्था का भाव जागृत होता है व सुख समृद्धि बना रहता है।
इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, राजेन्द्र सिंह, लखन साहू, आयश सिंह, मंजीत सिंह, दिलेश्वर यदु, जयप्रकाश साहू सहित भाजपा नेता व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।







