सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
आज दिनांक 1 जनवरी 2025 को शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणपुर में एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया|
जिसके मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. नूरुल हक, सहायक प्राध्यापक, वनस्पति शास्त्र शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर बस्तर उपस्थित रहे|
अपने व्याख्यान में उन्होंने विषय इकोलॉजिकल सकसेशन पर व्याख्यान दिए एवं छात्रों को विज्ञान के प्रौद्योगिकी के बढ़ते महत्व को बतलाया |
इस कार्यक्रम का आयोजन भौतिक विभाग के विभागाध्यक्ष बी.डी. चांडक द्वारा किया गया कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन संजय पटेल ग्रंथपाल एवं निर्देशन डॉ. मीनाक्षी ठाकुर द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रफुल्ल गेडाम, बबीता, हंसराज, चर्चिका साहू, सुष्मिता सक्सेना, डॉ. विजय लाल तिवारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी गण के साथ-साथ एमएससी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर वनस्पति छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।




