हेमू साय की खबर :-
जगदलपुर | जगदलपुर विधायक किरण देव जी के नेतृत्व में आज नगर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विभिन्न वार्डों में हुए भूमि पूजन कार्य:
गुरु घासीदास वार्ड में महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ।
महेंद्र कर्मा वार्ड में सीसी रोड निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न, साथ ही स्थानीय नागरिकों ने पानी की समस्या को लेकर अपनी मांगें रखीं।
वार्ड में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की प्रक्रिया शुरू।
आगन बाड़ी क्षेत्र में राशन दुकान निर्माण के लिए भूमि पूजन, जिससे गरीब और जरुरतमंदों को राशन सुविधा में सहूलियत मिलेगी।



