हेमू साय की रिपोर्ट :-
जगदलपुर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर सिरहासार चौक स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना जारी रहा।
चैत्र नवरात्र की अंतिम दिन 5 अप्रैल शनिवार को महा अष्टमी पर श्रद्धालुओं के द्वारा हवन यज्ञ किया गया।
मंदिर के पुजारियों के द्वारा द्वारा हवन यज्ञ करवाया गया। हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और धर्म लाभ लिया।



