हेमू साय की रिपोर्ट:-
जगदलपुर | शनिवार को इज्तेमाई निकाह के लिए बस्तर मुस्लिम डेवलपमेंट सोसाइटी व संगम उर्स कमेटी द्वारा अंजुमन जमात खाना जगदलपुर में परिचय सम्मेलन का आयोजन रखा गया|
जिसमें कई युवक युवती के मुस्लिम परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर कर जमा किया गया|
हर साल की तरह 5 अप्रैल 2025 बस्तर मुस्लिम डेवलपमेंट सोसाइटी जगदलपुर के अधीन मुस्लिम युवक यूतियों का परिचय सम्मेलन प्रोग्राम आयोजित किया गया|
जिसमें दिन शनिवार को 22 लड़के एवं 14 लड़कियो ने अपना बायोडाटा प्रस्तुत किया जिसमें से 8 जोडे की सहमति प्राप्त हुई।
आज 6 अप्रैल 2025 दिन रविवार को पुनः परिचय सम्मेलन का आयोजन रखा गया है बस्तर मुस्लिम डेवलपमेंट व, संगम उर्फ कमेटी द्वारा 21 जोड़े का निकाह करवाने का लक्ष्य रखा गया है यह आयोजन 21 जोड़े की सहमति प्राप्त होने के बाद 10 एवं 11 मई 2025 को इज्तेमाई निकाह का आयोजन अंजुमन जमात खाना में रखा जाएगा|
इस अवसर पर कमेटी मेंबर बस्तर मुस्लिम डेवलपमेंट सोसाइटी जगदलपुर हाजी शेख नवाज़ुद्दीन ( गोरे ) ,शकील अहमद ,नसीम कुरैशी ,हाजी मोहम्मद अकरम भिनसरा, अब्दुल रहमान रिजवी, अकील अहमद ,इसराइल हक ,मोहम्मद हनीफ नबी मोहम्मद
संगम उर्स कमेटी जगदलपुर मोहम्मद आसिफ, शेख रियाज ( इज्जू ), मोहम्मद शकील, शेख बाबा जमील ,मोहम्मद नदीम खान शेख अकील , मोहम्मद रेहान राजू दिलदार इमरान बारबटिया मकसूद रजा (मक्कू) मौजूद रहे|



