विनय साहू की रिपोर्ट :-
मुंगेली – मामला मुंगेली जिला के लोरमी ब्लॉक का है जहां ग्राम पथर्रा में लगभग 20 से 25 एकड़ खेत के परावट में आग लग गई है जिसे गांव वालों ने बड़ी मशक्कत से आग में काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित करने में कामयाबी हासिल कर पाई।
फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। किसी को चोट की सुचना नहीं मिली है। लेकिन इस भयानक आग की लपटे देख गांव वालों में भय का माहौल बन गया था लेकिन सभी गांव वालों ने इकट्ठे होकर आग पर काबू पाने में सफल हुए।
अभी तो गर्मी की शुरुआत है और अभी से ये हाल है जब गर्मी का पारा और चढ़ेगा तो पता नहीं क्या होगा।



