हेमू साय की रिपोर्ट:-
जगदलपुर।जम्मू कश्मीर में आतंकी जिहादियों द्वारा हुए नरसंहार के विरोध में सर्व धर्म हिंदू समाज ने जगदलपुर स्थित शहीद स्मारक में मृतको के आत्मा की शांति के लिए शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की|
इस दौरान सर्व धर्म हिंदू समाज के अध्यक्ष धर्म चंद्रशर्मा, सचिव रणजीत पांडे, कैलाश राठी, बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी, किशोर पारख, नवरत्न जलोटा, सुभाष राय, योगेश ठाकुर राजपूत, संपत झा विवेक सोनी,
महेंद्रकांत सिंघाणी, रतन लाल जैन, विवेक सोनी, कमल चंद जैन, मनीष मूलचंदानी, ईश्वर राव, आनंद मोहन मिश्रा, सुभाष झा, प्राची ,गीता शुक्ला, सुनीता बाफना, संजू शर्मा, किरण शुक्ला, आशा सिसोदिया आदि मौजूद रहे।



